खतरनाक चुटकुले : इंटरव्यूअर - जिंदगी में कोई मुश्किल आयी तो क्या करोगे ?लड़का - सर किसान के पास जाऊंगा इंटरव्यूअर - क्यों ?
Oct 6, 2019, 08:00 IST

बापू - कल रात घर क्यों नहीं आया
पप्पू - वो दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था
बापू - तेरी रात की दारु उतरी नहीं क्या अभी ?
पप्पू - क्यों बापू ?
बापू - क्योंकि तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए,
अब तो तू नौकरी करता है...!!!

टीचर - खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिये
लड़की - लेकिन मैं नहीं धोती
टीचर - क्यों ?
लड़की - मैं तो खाना खाने के बाद धोती हूं
टीचर - ऐसा क्यों ?
लड़की - ताकि मोबाइल पर दाग ना पड़े
टीचर बेहोश

इंटरव्यूअर - जिंदगी में कोई मुश्किल आयी तो क्या करोगे ?
लड़का - सर किसान के पास जाऊंगा
इंटरव्यूअर - क्यों ?
लड़का - क्यूंकि उसके पास हल है
इंटरव्यूअर बेचारा बेहोश होकर गिर पड़ा...!!!

लड़की - इतना लेट क्यों हो गए
मैं कब से इंतजार कर रही हूं
लड़का - बॉस ने रोक लिया था
डिनर करके आया हूं बॉस के साथ...
लड़की - अच्छा क्या खाया?
लड़का - गालियां...!!!

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद