Shamita Shetty - शमिता शेट्टी ने अब तक क्यों नहीं की शादी? सामने आई बड़ी वजह

Shamita Shetty - शमिता शेट्टी ने अब तक क्यों नहीं की शादी? सामने आई बड़ी वजह

 
ss

शमिता शेट्टी 44 साल की हो गई हैं। शमिता बिग बॉस का हिस्सा थी। उस वक्त वे राकेश बापट को डेट कर रही थीं। बिग बॉस ओटीटी से दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई थी। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। सोशल मीडिया पर उनके नाम का हैशटेग भी चला था। ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए। 

क्यों अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधी शमिता

राकेश बापट और शमिता शेट्टी के रिश्ते को देखकर फैंस को लगने लगा था कि वह एक दूसरे के लिए पर्फेक्ट हैं। उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। बिग बॉस के एक एपिसोड में शमिता ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह उस गम से अब तक उभर नहीं पाई हैं।

इन लोगों संग जुड़ चुका है शमिता का नाम

शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड की लिस्ट काफी लंबी है। उनके जीवन में कोई ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। शमिता शेट्टी का नाम राकेश बापट के अलावा युवराज सिंह, हरमन बवेजा,आफताब शिवदासानी और उदय चोपड़ा के साथ जुड़ चुका है।alsoreadSupriya Annaiah - कौन हैं Supriya Annaiah ? दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

आमिर अली से जुड़ रहा है नाम 

इन दिनों भी उनके रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ दिनों पहले शमिता शेट्टी, आमिर अली के साथ नजर आई थीं। आमिर ने आकर उन्हें पकड़ा और गाड़ी में बैठाने लगे। आमिर ने उन्हें गले लगाया और माथे पर किस किया। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबर फैलने लगी। शमिता ने सोशल मीडिया पर इस खबर का खंडन करते हुए ऐसी अफवाह फैलाने वालों को जमकर लताड़ा है। 

From Around the web