Salim Khan - सलीम खान ने हेलन से क्यों की शादी? कई वर्षों बाद हुआ खुलासा

सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लेखक रह चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रह चुके हैं। सलमा खान के साथ शादी होने के बाद भी उन्होंने हेलन से शादी कर सबको चौंका दिया था।
'द इन्विन्सिबल विद अरबाज खान' में सलीम ने किया खुलासा
शादी के इतने वर्षों बाद पहली बार उन्होंने अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की है। सलीम ने अपने बेटे अरबाज खान के शो पर खुलासा किया है कि उन्होंने हेलन से शादी क्यों की थी? अरबाज इन दिनों 'द इन्विन्सिबल विद अरबाज खान' चैट शो में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक प्रोमो वीडियो अरबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। क्लिप में अरबाज अपने पिता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अरबाज उनसे हेलन से शादी को लेकर सवाल पूछते हैं।
बताई ये वजह
सलीम कहते हैं- ''वह उस समय यंग थीं, मैं भी था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने बस उनकी मदद के लिए ऐसा किया। यह एक इमोशनल एक्सिडेंट था।alsoreadManisha Koirala - डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, 1 गलती ने बर्बाद किया करियर
जावेद अख्तर के साथ लिखी थी शोले
वह जावेद अख्तर को लेकर भी बात करते नजर आए। 70-80 के दशक में सलीम-जावेद की जोड़ी बॉलीवुड में सुपरहिट थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखीं थी। फिल्म शोले भी दोनों ने ही लिखी थी। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।