vastavikta pandit - शाहिद कपूर का पीछा करती थीं राजकुमार की बेटी, शाहीद के घर के सामने किराए पर लिया घर

vastavikta pandit - शाहिद कपूर का पीछा करती थीं राजकुमार की बेटी, शाहीद के घर के सामने किराए पर लिया घर

 
p

राजकुमार की एक्टिंग के आज भी लाखों लोग दीवाने है। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले राजकुमार मुंबई के माहिम स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर तौर पर तैनात थे। उनके अंदाज को देख फिल्म प्रोड्यूसर बलदेव दुबे ने उन्हें फिल्मों में आने का न्योता दिया। इसके बाद राजकुमार फिल्मी दुनिया में छा गए। 

उनकी बेटी वास्तविकता पंडित ने 1996 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक दशक तक काम करने के बाद भी वह सफल नहीं हो पाईं। एक वक्त था जब वो शाहिद कपूर का पीछा किया करती थी। आइये जानते है पूरा किस्सा…

फिल्मी दुनिया में बुरी तरह पिटी वास्तविकता

वास्तविकता पंडित पिता की तरह बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाई। 2000 में डायरेक्टर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ से ऐन मौके पर रिप्लेस कर दिया था। इस फिल्म में उनके अपॉजिट अर्जन बाजवा थे। इसके बाद वह अलग वजह से सुर्खियों में आईं। 

शाहिद कपूर के पड़ी पीछे

एक समय वास्तविकता शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गईं थी। शाहिद जहां भी जाते राजकुमार की बेटी उनका पीछा करती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद के घर से निकलते ही वास्तविकता उनका रास्ता रोक लेती। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं।alsoreadAmbani-education-details - राधिका से लेकर नीता अंबानी तक कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी खानदान की महिलाएं , जाने 

शाहिद के करीब रहने के लिए उन्होंने उनके पास ही घर ले लिया था। लोगों से वह कहा करती थी कि वह उनकी वाइफ हैं। शाहिद से उनकी शादी हो चुकी है। जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो शाहीद ने पुलिस थाने में जाकर वास्तविकता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इस शिकायत के बाद वास्तविकता ने उनका पीछा करना छोड़ा। फिल्मी दुनिया से दूर वास्तविकता अब क्या कर रही हैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

From Around the web