Karwa Chauth - पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं ये सेलेब्रिटीज, देखें लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल

'करवा चौथ' ऐसा त्योहार है, जिसकी धूम बॉलीवुड में नजर आती है। अपने पार्टनर की लम्बी उम्र के लिए सेलिब्रिटी पत्नियां करवा चौथ मनाती हैं। मगर, कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो अपनी पत्नियों के साथ इस व्रत का पालन करते हैं। आइए जानते हैं, इस लिस्ट में किसका नाम शामिल है।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। कम ही लोग जानते हैं कि अभिषेक भी करवा चौथ का व्रत रखते हैं। एक इंटरव्यू में अभिषेक की सह-कलाकार, इनायत वर्मा ने कहा था- अभिषेक भैया ने मुझे बताया था कि उन्होंने फास्ट रखा था तो वो सुबह उठके सरगी करना भूल गए थे तो उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। आयुष्मान ने हथेली पर मेहंदी से ताहिरा के नाम का पहला अक्षर लिखवाया था।
विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की थी। विराट ने एक बार लिखा था- "जो एक साथ व्रत रखते हैं, वे एक साथ हंसते हैं। हैप्पी करवा चौथ।"
राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। 2020 में राज ने अपने पोस्ट में खुलासा किया था कि वह ग्यारह साल से करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं।
alsoreadKoffee With Karan: केजेओ ने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह को निशाना बनाने वाले ट्रोल्स पर चुप्पी तोड़ी
जय भानुशाली
जय भानुशाली और माही विज 11 नवंबर, 2011 को शादी के बंधन में बंध गए थे। जय ने खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी को खास महसूस करवाना चाहते हैं और यही वजह है कि वह हर साल उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं।