Swara Bhaskar - स्वरा भास्कर ने की फहद अहमद से कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में

Swara Bhaskar - स्वरा भास्कर ने की फहद अहमद से कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में

 
sb

स्वरा भास्कर को आज के समय में हर कोई जानता है। स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इसकी जानकारी स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शादी की फोटो शेयर करते ही स्वरा और फहद के समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। फहद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं। समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

फहद अहमद

मोहल्ला इस्लामनगर नरायन नगला रोड निवासी फहद अहमद ने बहेड़ी से ही प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट की। फहद अहमद महाराष्ट्र के सपा नेता एवं विधायक अबू आसिम आजमी के करीबी माने जाते हैं। स्वरा भास्कर से शादी कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फहद तीन भाई हैं। 

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा नेता अबू आसिम आजमी फहद के घर गए थे। फहाद के पिता जिरार अहमद यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के करीबी रहे हैं। 

alsoreadAnkita-lokhande - दोबारा प्यार होने पर बोलीं अंकिता लोखंडे: ‘मैं कभी प्यार को रिजेक्ट नहीं कर पाई’

स्वरा भास्कर 

हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ नजर आई थीं। स्वरा भास्कर अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज से भी चर्चा में रहती हैं। स्वरा तनु वेड्स मनु में कंगना के साथ काम कर चुकी है। इसके अलावा भी वे कई फिल्मो में नजर आ चुकी हैं। 

From Around the web