Swara Bhaskar:- इस दिन है स्वरा भास्कर और फहाद की रीती रिवाजो वाली शादी, सभी रस्मों की डेट आई सामने

Swara Bhaskar:- इस दिन है स्वरा भास्कर और फहाद की रीती रिवाजो वाली शादी, सभी रस्मों की डेट आई सामने

 
sb

स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी कि थी। शादी के बाद स्वरा ने फैंस संग अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी शेयर की थी। स्वरा की शादी ने उनके फैंस को काफी चौंका दिया था। स्वरा एक बार फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ फहाद अहमद के साथ शादी करने जा रही हैं। अब शादी से प्री वेडिंग तक की डेट सामने आ गई है।

शादी के कार्ड ने बटोरी थी सुर्खियां

स्वरा एक बार फिर कोर्ट मैरिज के बाद अपने पति फहाद अहमद से शादी करने जा रही हैं। स्वरा की शादी को लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। स्वरा की शादी के कार्ड ने भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। शादी का कार्ड काफी यूनिक था। क्योंकि इसमें न तो शादी की डेट का जिक्र है और न ही किसी रस्म का लेकिन अब शादी से लेकर सभी रस्मों की डेट सामने आ चुकी है।

इस दिन से शुरू होंगे फंक्शन

स्वरा और फहाद के हल्दी और मेहंदी फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे। अगले दिन कर्नाटक में संगीत फंक्शन किया जाएगा। इसी दिन स्वरा और फहाद शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।alsoreadJanhvi Kapoor:- जाह्नवी कपूर को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी, जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं जाह्नवी

कोर्ट मैरिज कर बंधे शादी के बंधन में

स्वरा और फहाद अपनी शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को देंगे जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल होंगे। स्वरा  ने फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज जनवरी 2023 में ही कर ली थी। 16 फरवरी को उनकी सगाई हुई थी जिसमें उन्होंने अपनी रिंग फ्लॉन्ट की थी। सगाई में स्वरा और फहाद के परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। सोनम कपूर भी स्वरा की सगाई में आई थीं।

From Around the web