Stand Up comedians - कोई था वकील तो कोई इंजीनियर, नौकरी छोड़ बन गए स्टैंड अप कॉमेडियंस

कॉमेडी शोज से ज्यादा स्टैंड अप कॉमेडी शो लोगों के बीच चर्चा में रहता है। कुछ साल से युवाओं के बीच इसका क्रेज बढ़ा है। कई ऐसे स्टैंड अप कॉमेडियंस हैं जो करोड़ों फैंस के दिल पर राज करते हैं। कॉमेडियन बनने से पहले ये नौकरी करते थे लेकिन कॉमेडियन बनने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। आज हम आपको आपके फेवरेट कॉमेडियंस के बारे में बताएंगे।
अनुभव सिंह बस्सी
सबसे पहला नाम अनुभव सिंह बस्सी का है। 'वैक्सिंग' और 'हॉस्टल' से उन्हें पहचान मिली थी। जल्द ही अनुभव बस्सी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अनुभव बस्सी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। अनुभव ने लॉ की पढ़ाई की है। कॉमेडियन बनने से पहले कुछ समय तक उन्होंने वकील के तौर पर प्रैक्टिस भी की थी।
जाकिर खान
जाकिर खान को काफी संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। स्टैंड अप कॉमेडियन बनने से पहले जाकिर खान आरजे का काम किया करते थे। उस समय वह दिल्ली में रहते थे लेकिन बाद में वह अपनी नौकरी छोड़ मुंबई आ गए।
मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी को आज कौन नहीं जानता है। मुनव्वर फारूकी स्टैंड अप कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक रैपर भी हैं। 17 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। मुनव्वर फारुकी ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करते थे। बाद में उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और बहुत जल्द ही लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।alsoreadArbaaz Khan - सलमान की तरह सफल क्यों नहीं हुए अरबाज और सोहेल, सलीम खान ने किया खुलासा
कुणाल कामरा
कई बार कुणाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। कुणाल देश के महंगे कॉमेडियंस में से एक हैं। इससे पहले उन्होंने 11 साल तक ऐड फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में काम किया था।
अभिषेक उपमन्यु
कॉमेडी की दुनिया में आने से पहले वह इंजीनियर थे। अभिषेक उपमन्यु ने इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम किया। इसके बाद वह ऑन एयर विद एआईबी के साथ जुड़े और यहां से उनका सफर शुरू हुआ। उन्होंने धीरे-धीरे कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम कमाया।