Sidharth-Kiara Wedding:- सिद्धार्थ और कियारा के शादी के जोड़े बनाने में लगा था 6700 घंटे का समय, जानें सम्पूर्ण जानकारी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने अब शादी भी कर ली है। चलिए जानते हैं उनकी शादी से जुड़ी हुई सारी जानकारियां।
शादी के जोड़े बनने में 200 कारीगरों ने किया काम
मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर दूल्हा और दुल्हन की कुछ फोटोज पोस्ट की थी। आउटफिट्स के बारे में भी बताया था। इन फोटोज को शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने बताया कि 200 कारीगरों ने उनके शादी के जोड़े बनाए थे जिसमें कुल 6700 घंटे लगे थे। शादी में कियारा का लहंगे और ज्वेलरी भी काफी सुदंर थी। मिनिमल मेकअप के साथ कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थी। सिद्धार्थ ने भी शेरवानी में अपना अलग अंदाज दिखाया था।
हल्दी की फोटोज हुई वायरल
शादी के बाद कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कियारा सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आई हैं। हल्दी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सिद्धार्थ ने येलो कुर्ता पठानी सलवार पहनी है। कियारा ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है।alsoreadSwara Bhaskar - स्वरा भास्कर ने की फहद अहमद से कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में
कियारा के यूनिक कलीरे
कियारा आडवाणी के ब्राइडल लुक की हर जगह चर्चा हो रही है। कियारा ने अपने हाथों में खूबसूरत डायमंड से जड़े कलीरे भी पहने थे। कियारा ने जो कलीरे पहने थे वह बहुत खास थे क्योंकि उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के डॉग ऑस्कर जो इस दुनिया को अलविदा कह चुका हैं और सिद्धार्थ के दिल के बेहद करीब है उसकी फोटो को अपने कलीरे में कस्टमाइज करवाया था। कियारा के खूबसूरत कलीरे की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।