Shivangi Kolhapure - रेखा और अमिताभ के साथ शुरू किया था करियर, जाने शक्ति कपूर से शादी के बाद कहां गुम हो गई शिवांगी

Shivangi Kolhapure - रेखा और अमिताभ के साथ शुरू किया था करियर, जाने शक्ति कपूर से शादी के बाद कहां गुम हो गई शिवांगी

 
sk

श्रद्धा दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। शक्ति कपूर को तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं शिवांगी कोल्हापुरे कौन हैं ? एक जमाने में वह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हुआ करती थीं। वे अब लाइमलाइट से भी दूर हो गई हैं। आज हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं। 

एक्ट्रेस और सिंगर थी शिवांगी 

श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे एक खूबसरत एक्ट्रेस रही हैं। वह बहुत अच्छी सिंगर भी रही हैं। उन्होंने किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे सिंगर के साथ गाने भी गाए हैं। शिवांगी कोल्हापुरे शादी से पहले बॉलुवीड में काफी एक्टिव थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर फिल्म 'दो अनजाने' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

इन फिल्मो में किया काम 

शिवांगी कोल्हापुरे ने इसके बाद फिल्म किस्मत में मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। उन्होंने फिल्म 'बारूद', 'साजन बिना सुहागन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। शिवांगी कोल्हापुरे ने यादों की 'बारात', 'किताब', 'दुश्मन दोस्त', 'दो अनजाने' समेत कई फिल्मों के गाने गाए। इस बीच उन्हें शक्ति कपूर से प्यार हो गया। शिवांगी के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे।alsoreadvastavikta pandit - शाहिद कपूर का पीछा करती थीं राजकुमार की बेटी, शाहीद के घर के सामने किराए पर लिया घर 

12 साल बड़े शक्ति कपूर से की शादी  

शक्ति कपूर शिवांगी कोल्हापुरे से 12 साल बड़े थे। शक्ति पंजाबी हैं और शिवांगी महाराष्ट्रीयन। दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। शादी के दो साल बाद शिवांगी ने बेटे सिद्धांत कपूर को जन्म दिया। इसके तीन साल बाद शिवांगी ने श्रद्धा कपूर को जन्म दिया। शिवांगी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा और फैमिली पर फोकस कर लिया। 

शिवांगी कोल्हापुरे अब एक थीटा हीलर और सुक्यो माहिकरी हैं। वह मेडिटेशन करवाती हैं। इस मेडिटेशन की प्रक्रिया में दिमाग के अंदर पनप रही इमोशनल एनर्जी के जरिए आदमी की हेल्थ का पता लगाया जाता है। 

From Around the web