Shilpa Shetty ने होलिका दहन पर जूते पहनकर की पूजा फिर जलाया बांस यूजर्स ने लगाई क्लास- हिंदू धर्म में बांस…

Shilpa Shetty ने होलिका दहन पर जूते पहनकर की पूजा फिर जलाया बांस यूजर्स ने लगाई क्लास- हिंदू धर्म में बांस…

 
.

 शिल्पा शेट्टी दिवाली, होली और करवा चौथ हर हिंदू त्योहार को काफी जोश के साथ सेलिब्रेट करती हैं।होली भी दरवाजे प है ऐसे में होलिका दहन पर एक्ट्रेस ने हर साल की तरह होलिका दहन किया।अपने बेटे विवान और बेटी समीषा के साथ शिल्पा शेट्टी पूजा करती दिखाई दीं।साथ में पति राज कुंद्रा भी थे और पूरा परिवार इस जश्न को साथ में मना रहा था।

शिल्पा शेट्टी ने पहना सूट

वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने पिंक कलर का एथनिक सूट पहन रखा था. शिल्पा ने अनाज का भोग लगाया और परिक्रमा की। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा होलिका दहन के वक्त हमने अपने अंदर की बुरी भावनाओं को एक चिट में लिखा। हम हर होलिका दहन पर ये करते हैं।ये त्योहार बताता है कि अंदर की बुराइयों को कैसे इंसान राख कर सकता है। ये होली आपकी जिंदगी में नई कामयाबी लेकर आए. होली की ढेरों शुभकामनाएं।South Actors Flop In Bollywood:बुरी तरह पिटी इनकी फिल्में, बेकार गई मेहनत

बांस जलाकर किया होलिका दहन

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो जूती पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बांस की लकड़ी जलाकर होलिका दहन किया जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आपत्ति का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लकड़ी के साथ बांस जला रहे हो, गलत बात।’, एक ने लिखा- ‘जूते पहनकर कौन पूजा करता है?’, एक यूजर ने लिखा- ‘होलिका दहन घर के अंदर नहीं करते हैं।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, आपको शायद ये ज्ञात नहीं कि हिन्दू धर्म मे बांस कभी जलाया नही जाता। कृपा करके जानकारी रखें।’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बांस नहीं जलाते हैं हिंदू धर्म में और साथ ही चप्पल जूते पहनकर अग्नि में कुछ नहीं डाला जाता है।’ एक ने कमेंट किया और लिखा, ‘बांस की लकड़ी नहीं जलाते हैं उससे निगेटिव ऊर्जा आती है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है- ‘मैडम होलिका दहन कल है अपने घर का कैलेंडर चेंज करो।’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘कोई नहीं शायद आपको पता नहीं हो कि बांस नहीं जलाया जाता है, गलती हो जाती है लेकिन क्या जूते पहनकर पूजा नहीं किया जाता ये भी नहीं पता, आप तो लगभग सारे पूजा करते हो।’ वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘इस अग्नि में कुंद्रा के सारे मास्क भी जला दो… मुक्ति दे दो उसे।’

From Around the web