Shilpa Shetty - शिल्पा शेट्टी ने पहनी डीप नेक ड्रेस , लोगों ने किया ट्रोल, यूजर्स बोले- अपनी उम्र का तो...

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक है। वह अपनी हॉट पर्सनालिटी के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों शिल्पा ने मुंबई के एक इवेंट में शिरकत की। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे डीप नेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने पहनी डीप नेक ड्रेस
शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक व्हाइट डीप नेक जंपसूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने उसके ऊपर एक व्हाइट कोट भी पहन रखा था। शिल्पा ने अपने लुक को कुछ एक्सेसरीज और खुले बालों के साथ कम्प्लीट किया था। वीडियो में शिल्पा बार-बार अपना शरीर ढ़कती और कोट पकड़ती नजर आ रही थीं। शिल्पा शेट्टी का यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यूजर्स के निशाने पर आईं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रिंकी नाम की यूजर ने लिखा - ‘अपनी उम्र का तो लिहाज रखिए’। सोनिया नाम की यूजर ने लिखा -‘ये आप पर बिल्कुल अच्छा नहीं लगता’।alsoreadDisha Patani - दिशा ने बिकिनी पहनकर फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, लोगों ने की तारीफ
मनीष नाम के यूजर ने लिखा - ‘शिल्पा शेट्टी को ऐसे कपड़े पहनकर नहीं निकलना चाहिए जिसमें वह खुद असहज हैं। पता नहीं आजकल की एक्ट्रेस को क्या हो गया है।’ एक यूजर ने लिखा -‘उर्फी जावेद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुर्खियों में बने रहने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते।’