Saripodha Sanivaaram - आ रही है साउथ हीरो की बड़ी फिल्म, मूवी का पड़ा ये नाम

Saripodha Sanivaaram - आ रही है साउथ हीरो की बड़ी फिल्म, मूवी का पड़ा ये नाम

 
n

कुछ महीने पहले अनाउंसमेंट की गई थी कि नानी और विवेक अथरैया अपनी अगली फिल्म ‘एंटे सुंदरानिकी’ के बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। अब, मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी कर दिया है। नानी और मेकर्स ने फिल्म से एक दिलचस्प सीन की झलक दिखाई है। इसमें नानी को भरपूर एक्शन में दिखाया गया है। फिल्म का नाम ‘सारिपोधा सनिवारम’ है। 

फिल्म की पहली झलक में नानी को जंजीरों में बंधे हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर घाव और दर्द दिख रहा है। उनके बैकग्राउंड वॉयस-ओवर में बताया गया है कि कैसे एक आदमी को उस दिन तक इंतजार करना पड़ता है जब उसे आना होता है। जब वह आ रहा है तो फिर कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं कर सकता है। 

सारिपोधा सनिवारम’ का अनाउंटमेंट टीजर देख फैंस हुए एक्साइटेड

इसके बाद वह अपना चेहरा ढंकते हुए दरवाजा तोड़ते हैं, बाहर से लोग उसे देख रहे होते हैं और उसे खतरनाक और गुस्से में आगबाबूला होने वाला आदमी कह के पुकारते हैं। नानी की आने वाली फिल्म की पहली झलक देखने के बाद, फैंस ने खूब प्यार बरसाया और अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की है। 

alsoreadDeva: पहले पोस्टर में दमदार लग रहे हैं शाहिद कपूर, अगले दशहरे पर रिलीज होगी फिल्म

प्रियंका मोहन के साथ नानी की दूसरी फिल्म

विवेक अथरैया इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका मोहन और एसजे सूर्या प्रमुख रोल में हैं। नानी और प्रियंका की यह दूसरी फिल्म है। उन्होंने 2019 में फिल्म ‘गैंग लीडर’ में साथ काम किया था। यह तेलुगु में प्रियंका की डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा नानी ‘हाय नन्ना यानी हाय पापा’ में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अपॉजिट मृणाल ठाकुर हैं। यह 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

From Around the web