Sakshi Dhoni Anushka Sharma - अनुष्का शर्मा की बचपन की दोस्त हैं साक्षी धोनी , दोनों ने एक ही स्कूल में की है पढ़ाई

Sakshi Dhoni Anushka Sharma - अनुष्का शर्मा की बचपन की दोस्त हैं साक्षी धोनी , दोनों ने एक ही स्कूल में की है पढ़ाई

 
p

अनुष्का शर्मा को आज के समय में हर कोई जानता हैं। उन्होंने विराट कोहली के साथ शादी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी , अनुष्का शर्मा की बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने असम में एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी। 

ऐसे हुई अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी की दोस्ती

साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा एक ही स्कूल में थे जहां दोनों दोस्त बन गए। 1994 में असम में अपने पिता की पोस्टिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने वहां के स्कूल में पढ़ने के लिए एडमिशन लिया था जहां पर साक्षी भी पढ़ रही थीं। स्कूलिंग के दौरान दोनों दोस्त बन गए और स्कूल के बाद भी दोनों का ये रिश्ता आज तक बरकरार है। 

दोनों ने पॉपुलर क्रिकेटर्स के साथ की शादी

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी ने देश के पॉपुलर क्रिकेटर्स के साथ शादी की है और दोनों की एक-एक बेटी है। अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है। साक्षी की बेटी का नाम जीवा है। दोनों सेलिब्रिटी अपनी-अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज़ और वीडियोज़ पोस्ट करते रहते हैं। 

alsoreadDisha Patani :दिशा पटानी ने सेक्सी ब्लैक बिकिनी में फ्लॉन्ट किए अपने कर्व्स, इंटरनेट उनकी खूबसूरती की तारीफ करना बंद नहीं कर सका

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस से वापसी कर रही हैं। इस मूवी में वे महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने फिल्म जीरो में काम किया था जो 2018 में रिलीज हुई थी। 

From Around the web