PS 2 BO Collection:- फिल्म ने किया 300 करोड़ का कलेक्शन , 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

PS 2 BO Collection:- फिल्म ने किया 300 करोड़ का कलेक्शन , 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

 
ps2

पोन्नियिन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इस बात की जानकारी प्रोडक्शन बैनर लाइका प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पे दी है। लाइका प्रोडक्शंस ने अपने एक ट्वीट में कुछ पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा-

'#पीएस 2 ने 300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की है'। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' को भी मात दे दी है। 

12 दिनों के अंदर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

पोन्नियिन सेल्वन 2 में ऐश्वर्या राय, विक्रम, त्रिशा कृष्णन, कार्तिक और जयम रवि अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने डबल रोल निभाया है। पीएस 2 को तमिल, हिंदी और तेलुगु में डब करके रिलीज किया गया था। फिल्म ने अपने पहले भाग से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब 12 दिनों के अंदर ही पीएस 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

alsoreadप्रियंका चोपड़ा की लव अगेन यूएस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही

OTT पर जल्द रिलीज होगी PS 2

फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जानकारी के मुताबिक 28 जून 2023 को फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। 

From Around the web