Priyanka Chahar Choudhary - अंकित गुप्ता संग रोमांटिक गाने में दिखाई देंगी प्रियंका , बोलीं- 'प्यार दोस्ती है'

Priyanka Chahar Choudhary - अंकित गुप्ता संग रोमांटिक गाने में दिखाई देंगी प्रियंका , बोलीं- 'प्यार दोस्ती है'

 
p

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी हिट है। दोनों एक साथ सीरियल उडारियां में नजर आए थे। इस सीरियल के बाद दोनों बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। अब दोनों एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे जिसका पोस्टर सामने आ गया है।

नए गाने का पोस्टर

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए गाने की झलक दिखाई है। पोस्टर में दोनों ने अपने सिर को एक-दूसरे के सिर से टच किया हुआ है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'प्यार हमेशा रोमांस के बारे में नहीं होता है। यह आपके दोस्त के साथ लाइफ को जानने के बारे में भी है। प्यार दोस्ती है।' प्रियंका ने इस गाने का नाम फैंस को नहीं बताया है।

ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

प्रियंका और अंकित के इस गाने ने फैंस को एक्साइडेट कर दिया है। इस पोस्ट को कुछ ही देर में लाखों लाइक्स मिल गए हैं। ट्विटर पर अंकित और प्रियंका का नाम भी ट्रेंडिंग में आ गया है। फैंस दोनों को प्यार से प्रियांकित कहते हैं। इनके लिए 1 लाख 19 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए हैं। प्रियंका और अंकित ट्विटर पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं।alsoreadMadhuri Dixit:- माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने संग अपनी शादी पे कही दिल छू लेने वाली बात , शादी को बताया खूबसूरत

बिग बॉस 16 में प्रियंका और अंकित की दोस्ती फैंस के सिर चढ़कर बोली थी। दोनों के एक गाने की डिमांड की जा रही थी। अब दोनों ने मिलकर फैंस की इस मांग को पूरा कर दिया है। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता जल्द ही स्क्रीन पर अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से आग लगाने वाले हैं।

From Around the web