Mayuri Kango - 22 साल से हैं एक्टिंग से दूर , लेकिन आज भी कमाती है करोड़ों

Mayuri Kango - 22 साल से हैं एक्टिंग से दूर , लेकिन आज भी कमाती है करोड़ों

 
mk

घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही' यह गाना 90 के दशक में जबर्दस्त हिट हुआ था। इस गाने में नजर आने वाले कलाकार मयूरी और जुगल हंसराज रातों रात मशहूर हो गए थे। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। मयूरी की नीली आंखें और कातिलाना मुस्कान ने लाखों लोगों को अपना फैन बना दिया था। मयूरी 22 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। आज आपको बताते हैं कि मयूरी आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं।

हो गई अमेरिका शिफ्ट 

एक्टिंग के अलावा मयूरी पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं। उन्होंने अपना करियर दूसरे क्षेत्र में बनाने का फैसला कर लिया। उन्होंने एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी की। वह शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गईं। यहीं से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया।alsoreadRam Kapoor - 'भाभी' से हो गया था राम कपूर को प्यार , ऐसे किया था इजहार 

गूगल इंडिया हेड 

सात साल तक अमेरिका में रहकर उन्होंने जॉब किया। 2011 में बेटे कियान को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद वह वापस भारत लौट आईं। यहाँ उन्होंने फ्रेंच एडवरटाइजिंग पब्लिसिस ग्रुप की एक कंपनी में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर काम शुरू कर दिया। 2019 में उनके हाथ बड़ी सफलता लगी और वह गूगल इंडिया से जुड़ गईं। इसके बाद वह अपनी मेहनत और टैलेंट की बदौलत गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड बन गईं। मयूरी आज खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। मयूरी 15 लाख डॉलर कमाती हैं।

From Around the web