Manisha Koirala - डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, 1 गलती ने बर्बाद किया करियर

Manisha Koirala - डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, 1 गलती ने बर्बाद किया करियर

 
mk

मनीषा कोइराला को आज के समय में हर कोई जानता है। उन्होंने अपने करियर में हिंदी ,साउथ और नेपाली फिल्मों में भी काम किया है। 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सौदागर' से उन्होंने उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से ही वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। 

पहली फिल्म से मिली सफलता

पहली फिल्म से सफलता मिलने के बाद मनीषा को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए। 1994 में रिलीज हुई फिल्म 1942 अ लव स्टोरी में मनीषा के काम देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए। इसके बाद उन्होंने क्रिमिनल, बॉम्बे, अकेले हम अकेले तुम, दुश्मन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।alsoreadShehnaaz Gill - चमकी शहनाज गिल की किस्मत, मिली एक और फिल्म

नशे का हो गई शिकार  

2000 से पहले मनीषा लोगों के दिलों की धड़कन बनी हुई थीं। फिल्म गुप्त, दिल से, कच्चे धागे, मन जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद एक वक्त ऐसा आया जब मनीषा की फिल्मों से दर्शकों ने मुंह मोड़ लिया था। मनीषा को नशे की लत पड़ गईं। 

2012 में हुआ कैंसर 

मनीषा को जब नशे की आदत लगी तो उनके हाथ से कई अच्छे ऑफर्स निकल गए। देखते ही देखते उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो गईं। 2012 में मनीषा कोईराला को अपनी बीमारी कैंसर के बारे में पता चला। मनीषा कोइराला ने चार साल तक अपनी बीमारी का इलाज कराया। कैंसर को मात दी। मनीषा लोगों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। कैंसर के बाद कमबैक करने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। 

फिल्म ‘शहजादा’ में आएंगी नजर 

अब मनीषा कोइराला ने अपना पूरा फोकस अपने करियर पर रखा हुआ है। मनीषा एक बार फिर फिल्मी दुनिया में सक्रिय हो गई हैं। जल्द ही वह कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ में अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 

From Around the web