Malaika-arora- 12 साल छोटे एक्टर से हुआ प्यार, मलाइका की पर्सनल लाइफ के हैं चर्चे

Malaika-arora- 12 साल छोटे एक्टर से हुआ प्यार, मलाइका की पर्सनल लाइफ के हैं चर्चे

 
ma

मलाइका अरोड़ा 50 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती के आगे वे 20 साल की हीरोइन लगती है। फिल्मी करियर के अलावा मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रही हैं। 

सांवले रंग की वजह से सुनने पड़े ताने 

मलाइका अरोड़ा ने बतौर वीडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की थी। मलाइका अरोड़ा ने इंडस्ट्री में स्किन कलर को लेकर होने वाले भेदभाव का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में सांवले रंग के कारण उन्हें काफी ताने सुनने पड़े थे लेकिन आज मलाइका अरोड़ा का नाम बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं। 

करियर की शुरुआत में की अरबाज़ से शादी 

1998 मे आई फिल्म 'दिल से' के गाने छैया छैया से मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में कदम रखा। ये गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इसी साल मलाइका ने अरबाज खान से शादी करने का फैसला कर लिया था। शादी के चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया। 

शादी के 19 साल बाद अलग हुए अरबाज़-मलाइका

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को बॉलीवुड का सबसे लवेबल और परफेक्ट कपल कहा जाता था लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए। आपसी मतभेद दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने की वजह माना जाता है। 

alsoreadKoffee with Karan 8 PROMO: रणवीर सिंह ने 2015 में ही कर ली थी दीपिका पादुकोण से सगाई, लीक हुआ प्रोमो

12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप 

उस वक्त बॉलीवुड में तहलका मच गया जब उन्होंने उम्र में छोटे अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को 2019 में ऑफिशियल किया। रिश्ते की खबर सामने आते ही अर्जुन और मलाइका सुर्खियों में आ गए। इस रिश्ते को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। इन दिनों अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

From Around the web