Lock Upp 2: शो में इस बार होंगे ये 9 कंटेस्टेट्स, दो हो चुके हैं बिग बॉस से बाहर

मोस्ट फेमस कंट्रोवर्शियल शो लॉक अप का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। सोशल मीडिया पर अब लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट के नाम वायरल हो रहे हैं। पहला नाम सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार का बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बार 'लॉक अप' में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।
पुनीत सुपरस्टार
सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस में एंट्री के 24 घंटों के बाद ही बाहर कर दिया था। अब उन्होंने पुष्टि की है कि वो लॉक अप 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
करण मेहरा
करण मेहरा भी लॉक अप सीजन 2 में आ सकते है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नैतिक' का रोल निभाकर फेमस हो चुके करण मेहरा कुछ समय पहले घरेलू हिंसा के आरोप में लाइमलाइट में आए थे। लॉकअप के पहले सीजन में करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा रावल भी आ चुकी हैं।
उमर रियाज
उमर रियाज लॉकअप सीजन 2 में जा सकते हैं। उनके फैंस भी उन्हें इस रियलिटी शो में देखना चाहते हैं।
प्रियांक शर्मा
रोडिज और स्पिल्टविला जैसे रियलिटी शो से पॉपुलर हो चुके प्रियांक शर्मा का नाम भी 'लॉक अप सीजन 2' के कंटेस्टेंट की लिस्ट में है। अभी तक उनके नाम की पुष्टि नहीं हुई है।
alsoreadक्या करण जौहर चाहते हैं कि यश, रूही को उनकी कंपनी विरासत में मिले?
सौंदर्या शर्मा
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट में है।
एमीवे बंटाई
फेमस रैपर एमीवे बंटाई भी शो में नजर आ सकते हैं। अभी तक उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
प्रियंका जग्गा
बिग बॉस 10 फेम प्रियंका जग्गा का नाम भी कंटेस्टेंट की लिस्ट में बताया जा रहा है। प्रियंका जग्गा ने सोशल मीडिया पर लॉक अप 2 में जाने का ऐलान कर दिया है।
अर्चना गौतम
इस लिस्ट में एक और नाम 'खतरों के खिलाड़ी 13' की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का भी है। हालांकि अर्चना ने इन खबरों को खारिज किया है।
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद से भी लॉक अप सीजन 2 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वे इस तरह के शो नहीं करेंगी।