Lata Mangeshkar - जाने किस वजह से लता मंगेशकर ने कभी नहीं की शादी, ताउम्र रहीं अकेली

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं है। 6 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर पूरा देश शोक में डूब गया था। लता मंगेशकर आठ जनवरी 2022 को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी। लता जी को गुजरे हुए एक साल हो गया लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पाए।
पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी लता मंगेशकर
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी। उन्हें संगीत और सुर का ज्ञान अपने पिता से विरासत में मिला था। 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता का खो दिया था। लता मंगेशकर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया था और कमाने लग गई थी।
इस वजह से लता मंगेशकर ने नहीं की शादी
लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया था कि उन्होंने घर की जिम्मेदारियों की वजह से कभी शादी नहीं की। उन्होंने ये भी कहा था कि कई बार इस बारे में सोचा था लेकिन कभी अमल नहीं कर पाई। परिवार की जिम्मेदारियों में ही वक्त चला गया और वे ताउम्र शादी नहीं कर पाईं।alsoreadGrammys Awards - 'ग्रैमी अवॉर्ड्स' में फिर आया भारत का नाम, रिकी केज को फिर मिला अवार्ड
लता मंगेशकर ने 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे
लता मंगेशकर ने 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। वह भारत रत्न, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित तीन राष्ट्रीय और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी थी। एक वक्त वो भी था जब लोगों को उनकी आवाज पसंद नहीं आई थी। पतली आवाज की वजह से फिल्मों से बाहर किया गया था लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सबके दिलो पे राज किया।