Kriti Sanon:- कृति ने बताया बॉयफ्रेंड का नाम, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Kriti Sanon:- कृति ने बताया बॉयफ्रेंड का नाम, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

 
ks

कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। कृति अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कृति ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक इंटरेक्शन सेशन रखा जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा किया।

फैंस ने किये मजेदार सवाल  

फैंस की खुशी दोगुनी हो गई जब कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। उन्होंने फैंस से दिलचस्प सवाल पूछने के लिए कहा। इस सेशन में फैंस ने उनसे उनके ब्यूटी टिप्स से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट तक कई सवाल पूछे। इस सेशन में कृति की पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सवाल पूछा गया। एक यूजर ने पूछा- ‘आपके बॉयफ्रेंड का क्या नाम है?’ कृति ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा- 'ये एक सीक्रेट है यहां तक कि मेरे लिए भी।' जवाब देने के बाद कृति जोर-जोर से हंसने लगीं।

डेटिंग की खबर को बताया मजाक 

भेड़िया’ के प्रमोशन के वक्त वरुण धवन ने प्रमोशन के दौरान मजाक में कृति और प्रभास का नाम आपस में लिंक कर दिया था। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबर आने लगी। कृति ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इन बातों को केवल मजाक बताया था।alsoreadDeepika Padukone - सलमान खान को दीपिका पादुकोण ने किया था प्रोपोज़ , घुटनों पर बैठकर कही दिल की बात

वर्क फ्रंट

कृति जल्द ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कृति और प्रभास की डेटिंग खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कृति अभी फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आई थी जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे।

From Around the web