Kareena Kapoor - करीना की 14 साल पुरानी तस्वीरें हुई वायरल, शादी से पहले कुछ ऐसी दिखती थीं बेबो

Kareena Kapoor - करीना की 14 साल पुरानी तस्वीरें हुई वायरल, शादी से पहले कुछ ऐसी दिखती थीं बेबो

 
kkk

करीना कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन्हीं में से एक फिल्म '3 इडियट्स' है। इस फिल्म में करीना कपूर का पिया सहस्त्रबुद्धि का किरदार काफी महत्वपूर्ण था। वह फिल्म में मेडिकल स्टूडेंट बनी थीं। करीना कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी ये तस्वीरें उनकी फिल्म '3 इडियट्स' के समय लुक टेस्ट की हैं। फिल्म की रिलीज के 14 साल बाद ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने शेयर कीं करीना की तस्वीरें

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। करीना कपूर की ये तस्वीरें उनके फिल्म '3 इडियट्स' के लुक टेस्ट की हैं। इस तस्वीर में छोटे-छोट बालों में नजर आ रही हैं। करीना कपूर ने साड़ी पहनी हुई है और खुले बालों में कमर पर हाथ रखकर पोज दे रही हैं। करीना कपूर ने चश्मा भी पहना हुआ है।alsoreadMadhuri Dixit:- माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने संग अपनी शादी पे कही दिल छू लेने वाली बात , शादी को बताया खूबसूरत

करीना कपूर का कॉलेज स्टूडेंट अवतार

करीना कपूर तस्वीर में कॉलेज स्टूडेंट की तरह दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर ने सूट पहना हुआ है और दुपट्टा गले में लपेट रखा है। उन्होंने कंधे पर बैग लटकाया हुआ है। करीना कपूर ने पोनीटेल बांध रखा है। वह कैमरे की तरफ देखते हुए साइड से पोज दे रही हैं। करीना कपूर तस्वीर में हेलमेट पहने भी नजर आ रही हैं। करीना कपूर अपनी फिल्म '3 इडियट्स' में स्कूटी चलाती नजर आई थी।

From Around the web