Kantara 2:- ‘कांतारा 2’ में नजर आएंगे रजनीकांत? ऋषभ शेट्टी ने किया खुलासा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने साउथ के आलावा अन्य कई राज्यों में भी अच्छी कमाई की थी। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के अगले पार्ट की घोषणा कर दी है। ऋषभ ने इस फिल्म के बारे में बात की है।
उन्होंने बताया है कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कुछ खास देखने को मिल सकता है। खबर हैं कि कांतारा 2 में रजनीकांत दिख सकते हैं। इस न्यूज को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कांतारा 2 को लेकर क्या बोले ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी हाल में ही बेंगलुरु एक इवेंट के दौरान कांतारा की सफलता के बारे में बात कर रहे थे। जब उनसे कांतारा 2 को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट के पहले चरण पर काम चल रहा है। ऋषभ शेट्टी ने वादा किया कि प्रीक्वल में दर्शकों को बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। फिल्म का जॉनर भी अलग होगा।alsoreadSwara-bhaskar - कितनी संपत्ति की मालकिन हैं स्वरा भास्कर , जाने
फिल्म के पार्ट 2 में होगी रजनीकांत की एंट्री
ऋषभ शेट्टी से जब सरप्राइज के बारे में पूछा गया कि क्या रजनीकांत ‘कांतारा 2’ में नजर आने वाले हैं। इस सवाल पर ऋषभ ने कोई जवाब नहीं दिया। ऋषभ की इस चुप्पी के बाद फैंस रजनीकांत के फिल्म में होने के कयास लगा रहे हैं।
कांतारा की रजनीकांत ने की थी तारीफ
जब कांतारा रिलीज हुई थी तब रजनीकांत ने ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू किया था। उन्होंने ऋषभ शेट्टी की तारीफ की थी। कुछ दिनों पहले ऋषभ ने खुलासा किया था कि उन्होंने रजनीकांत से उनके चेन्नई स्थित घर पर मुताकात की थी। जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। फिल्म के 100 दिन पूरे होने पर कांतारा 2 की घोषणा हुई थी।