Javed Akhtar - अरबाज खान ने जावेद अख्तर से पूछा सफल शादी का राज , मिला यह जवाब

अरबाज खान हाल ही में जावेद अख्तर से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान अरबाज खान ने जावेद अख्तर से सफल शादी के बारे में पूछा। जावेद अख्तर ने इसका काफी मजेदार जवाब दिया। फिलहाल इसका प्रोमो आया है जो अरबाज खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब
अरबाज खान ने जावेद अख्तर से पूछा कि वह कभी काफी ज्यादा शराब पीया करते थे? जावेद अख्तर ने कहा कि वह एंजॉय किया करते थे। जावेद अख्तर ने कहा- 'मैं 20 साल पहले मर गया होता। मैं मोबाइल फोन नहीं देख पाता। बहुत सारे आविष्कार नहीं देख पाता।' इस पर अरबाज खान ने कहा कि वह कितनी उम्र चाहते हैं? जावेद अख्तर ने कहा- 'देखिए मैं ज्यादा लालची नहीं हूं मैं 15-20 हजार वर्ष में काम चला लूंगा।'
सफल शादी के लिए पूछा सवाल
अरबाज खान प्रोमो में जावेद अख्तर से सफल शादी की रेसिपी पूछते भी नजर आ रहे हैं। जावेद अख्तर ने कहा- 'एक स्वतंत्र, मजबूत दिमाग वाली महिला के साथ शादी कोई फूलों से सजी सेज नहीं है। आपको कई बार पुश भी करना पड़ सकता है लेकिन यह ध्यान में रखते हुए कि वह बिल्कुल बराबर है।' इस शो में जावेद अख्तर अपनी और सलीम खान की दोस्ती पर भी बात करते नजर आएंगे।alsoreadइस साल यह बॉलीवुड सेलेब्स मनाएंगे अपना पहला वेलेंटाइन डे
अरबाज़ ने शेयर किया प्रोमो
अरबाज ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'इनकी यात्रा वाकई दिलचस्प रही है। जावेद अख्तर ने अपनी जिंदगी के कई राज शेयर किए हैं। उन्होंने 1984 में शबाना आजमी से शादी की थी। शबाना, जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने हनी ईरानी से शादी की थी लेकिन दोनों अलग हो गए।