Ishita Dutta:- इशिता दत्ता के घर जल्द आने वाली हैं खुशियां , शादी के छह साल बाद बनेंगी मां

Ishita Dutta:- इशिता दत्ता के घर जल्द आने वाली हैं खुशियां , शादी के छह साल बाद बनेंगी मां

 
p

इशिता दत्ता को आज के समय में हर कोई जानता है। वे दृश्यम के दोनों पार्ट्स में नजर आई थी। इशिता दत्ता को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। वे प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में इशिता का एक वीडियो आया है जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। उनका यह वीडियो एयरपोर्ट का है जहां वह कैमरे में कैद हो गईं। दावा किया जा रहा है कि वे माँ बनने वाली हैं।

लोग दे रहे बधाइयां

इस क्लिप के सामने आते ही उनको उनके प्रशंसक बधाइयां देने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ''बधाई हो।'' दूसरे यूजर ने लिखा- ''वाह कितनी प्यारी लग रही हैं। बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस को बधाइयां देते नजर आए।

2017 में की थी शादी

इशिता बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं। उनके पति वत्सल सेठ भी एक अभिनेता हैं। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। टार्जन द वंडर कार से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। 

alsoreadHoney Singh - हुआ हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का ऐलान, खुलेंगे कई सारे राज़

दृश्यम 2 में आई थीं नजर

यह पहला मौका नहीं है जब इशिता के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई हैं। कुछ साल पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए गए थे। तब इशिता ने इस तरह बातों को अफवाह बता खारिज कर दिया था। 

वर्क फ्रंट 

इशिता को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। बंपर कलेक्शन की वजह से फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया था।

From Around the web