Grammys Awards - 'ग्रैमी अवॉर्ड्स' में फिर आया भारत का नाम, रिकी केज को फिर मिला अवार्ड

2023 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का परचम लहरा रहा है। बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को उनकी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
रिकी केज ने मचाया धमाल
संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।
इस साल जीता था पहला अवॉर्ड
रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए यह अवॉर्ड जीता था। रिकी ने एक बार फिर 2022 में एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड मिला था।alsoreadअब सरकारी दामों पर बेचा जाएगा "भारत आटा", जाने क्या होगी कीमत
कौन हैं रिकी केज?
रिकी केज ने अपने अभी तक के करियर में कई प्रतिष्ठित जगहों पर प्रस्तुति दी है। रिकी ने 30 देशों में कुल 100 संगीत पुरस्कार जीते हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। 2021 में रिलीज हुए उनके चर्चित एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' में नौ गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।
कंगना रणौत ने दी बधाई
बॉलीवुड में बहुत से सेलेब्स हैं जो उनको बधाई दे रहे हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने रिकी केज को बधाई देते हुए ट्वीट किया - 'बधाई हो सर।'