Swara-bhaskar - कितनी संपत्ति की मालकिन हैं स्वरा भास्कर , जाने

स्वरा भास्कर ने हाल ही में फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने कई सारी फिल्मों में काम किया हैं। तनु वेड्स मनु और रांझणा से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। स्वरा भास्कर राजनीतिक मुद्दों पर भी खुल कर अपने विचार प्रस्तुत करती हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के माध्यम से स्वरा करोड़ों में कमाई करती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि स्वरा की नेट वर्थ कितनी है।
कैसे हुई थी करियर की शुरुआत?
स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। उनके पिता इंडियन नेवी ऑफिसर थे। उनकी मां ईरा भास्कर दिल्ली के जेएनयू में प्रोफेसर हैं। स्वरा ने 2009 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले उन्होंने माधोलाल कीप वाकिंग से अपने एक्टिंग करियर को शुरू किया था।
वह संजय लीला भंसाली की गुजारिश में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। स्वरा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जैसे रांझणा, वीरे दी वेडिंग, तनु विद्स मनु आदि। वह विज्ञापनों के माध्यम से भी कमाई करती हैं। स्वरा भास्कर फिल्म प्रोड्यूस भी करती हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं स्वरा?
स्वरा की नेट वर्थ 2021 में लगभग 5 मिलियन डॉलर थी। यह 35 करोड़ के बराबर है। एक फिल्म से स्वरा 4-5 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। स्वरा भास्कर की कमाई का माध्यम फिल्मों के अलावा कई चर्चित ब्रांड का विज्ञापन भी है।
स्वरा कई बड़े ब्रांड जैसे तनिष्क, फॉर्च्यून ऑयल, आयोडेक्स का एड कर चुकी हैं। स्वरा भास्कर का एक घर दिल्ली और एक मुंबई में है। दिल्ली वाले घर में उनका परिवार रहता है। स्वरा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स1 सीरीज की कार है। इसके अलावा भी उनके पास कई सारी गाड़ियां हैं।alsoreadAnnu Kapoor:- IAS बनना चाहते थे अन्नू कपूर , जाने फिर कैसे एक्टर बन बॉलीवुड में बनाई जगह
फहाद अहमद से की शादी
स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की है। शादी की जानकारी खुद स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी थी।