Honey Singh - हुआ हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का ऐलान, खुलेंगे कई सारे राज़

हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। 2003 में हनी सिंह ने रैपर के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा। हनी सिंह ने ‘ब्राउन रंग’, ‘ब्लू आईज’ और ‘देसी कलाकार’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हनी सिंह 40 साल के हो गए हैं। हनी सिंह ने एक अनाउंसमेंट किया है। हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है जिसका टीजर खुद उन्होंने शेयर किया है।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री
हनी सिंह की जिंदगी पर बन रही ये डॉक्यूमेंट्री Netflix पर आएगी। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मोजेज सिंह ने किया है। ‘द एलिफैंट विस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीतने वाली इसकी निर्माता गुनीत मोंगा हैं। वो हनी सिंह की जिंदगी को पर्दे पर कैसे दिखाती हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
टीजर में हनी सिंह कहते हैं-
ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है, और इसमें जो गहराई है
जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है, कुछ यही बातें मैंने बतलाई हैं,
गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी
मत बोलना अब हनी बीमार है, मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है
होंगी कुछ ट्रिक्स, कमिंग सून ऑन नेटफ्लिक्स
alsoreadJr NTR car collection:- जूनियर एनटीआर हैं कारों के शौकीन, उनके पास है लेम्बोर्गिनी से लेकर पोर्श 718
डॉक्यूमेंट्री को लेकर क्या बोले निर्देशक मोजेज सिंह?
मोजेज सिंह ने कहा- “इस डॉक्यूमेंट्री फीचर को निर्देशित करना मेरे लिए सबसे रोमांचक सफर रहा है क्योंकि यह मेरी पहली डॉक्यू-फिल्म है। हनी सिंह एक असाधारण रूप से दिलचस्प व्यक्ति हैं। उनके बहुत ही अनोखे जीवन की कहानी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। मैं दुनिया को उन्हें खोजने और उनकी “असली जिंदगी” देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं नेटफ्लिक्स का बहुत आभारी हूं उन्होंने मुझे यह शानदार अवसर दिया।