Diya Aur Baati Hum:12 साल में बदला दीपिका सिंह दीया और बाती हम एक्ट्रेस का लुक, आईपीएस संध्या राठी की फोटो वायरल

Diya Aur Baati Hum:12 साल में बदला दीपिका सिंह दीया और बाती हम एक्ट्रेस का लुक, आईपीएस संध्या राठी की फोटो वायरल

 
.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' की संध्या बिंदणी बनकर लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। आज भी दीपिका सिंह (Deepika Singh) को लोग संध्या बहू के नाम से ही जानते हैं। जहां शो में दीपिका सिंह को साड़ी पहनी बिल्कुल सीधी-सादी संस्कारी बहू के रूप में देखा जाता था तो वहीं असली दुनिया में वह इसके बिल्कुल विपरीत हैं। वह न केवल खूब ग्लैमरस हैं, बल्कि स्टाइलिश भी हैं। इतना ही नहीं, दीया और बाती हम' के बाद से दीपिका सिंह के लुक में काफी बदलाव भी आए हैं।

दीया और बाती हम स्टार प्लस का मशहूर सीरियल था। इस सीरियल में एक्ट्रेस दीपिका सिंह मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। यह सीरियल अपने समय में सुपरहिट रहा था, जिससे दीपिका की फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई थी। सीरियल में दीपिका ने संध्या राठी का किरदार निभाया था और उस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। सीरियल में संध्या ने एक आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। यह शो 5 साल तक चला। अनस राशिद शो में संध्या के पति के रोल में नजर आए थे। उनके किरदार का नाम सूरज था।

Urvashi-rautela - डांस करते-करते खसक गई उर्वशी की ड्रेस, हुई ऊप्स मोमेंट का शिकार

दीपिका सिंह ने भले ही छोटे पर्दे से दूरी बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव नजर आती हैं। 12 साल में दीपिका के लुक में काफी बदलाव आया है। दीपिका अब बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखती हैं। दीपिका ने इस शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। दीपिका और रोहित आज एक बेटे के माता-पिता हैं।

दीपिका सिंह को डांस करने का काफी शौक है और वह अक्सर अपने डांस के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. हालांकि कई बार एक्ट्रेस अपने डांस को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं. इसके बावजूद वह डांस करना नहीं छोड़ती हैं। वहीं दीपिका की खूबसूरती को देखकर कई लोग उनकी तुलना दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से भी करते हैं। वहीं कुछ लोग कमेंट सेक्शन में यह भी पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या ये उसी सूरज की शाम है। इंस्टाग्राम पर दीपिका सिंह को 4.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

From Around the web