Disha Patani Diwali Outfit - दिवाली पार्टी में दिशा पाटनी का बेबाक अंदाज, लोग बोले- 'साड़ी के साथ बिकिनी

Disha Patani Diwali Outfit - दिवाली पार्टी में दिशा पाटनी का बेबाक अंदाज, लोग बोले- 'साड़ी के साथ बिकिनी

 
dp

दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस हैं। वे हमेशा हटकर नजर आती हैं। वे हर जगह अपने ग्लैमर का तड़का जरूर लगाती हैं। दिवाली पर दिशा पाटनी के साड़ी लुक से नेटिजेंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं। एकता कपूर की ग्रैंड दिवाली पार्टी में दिशा पाटनी बेहद ग्लैमरस अवतार में पहुंची थीं।

उन्होंने हरे रंग की सैटिन साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने साड़ी के पल्लू को ऐसे स्टाइल किया, ताकि वे अपने ऐब्स और टोन्ड फिगर को दिखा सकें। उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ था साथ ही सुनहरे कड़े पहने थे, लेकिन इस बार ज्यादातर लोग उनके फैशन सेंस से खुश नहीं दिखे। 

दिशा पाटनी के लुक से खुश नहीं हैं लोग

कई लोगों ने दिशा के लुक से असंतुष्टि जताई। कई लोगों ने दिशा पर तंज कसा और बोले कि वे सिर्फ पार्टियों में शामिल हो रही हैं, लेकिन उनके पास कोई अच्छी फिल्म नहीं है। दूसरा यूजर लिखता है- ‘उन्हें नए स्टाइलिश की जरूरत है। हर एक इवेंट में एक ही लुक’। तीसरा यूजर कहता हैं- ‘साड़ी के साथ बिकिनी, क्या कंबिनेशन है’। 

alsoreadDiwali - दिवाली पर नीता अम्बानी को मिला शानदार तोहफा , मुकेश अम्बानी ने गिफ्ट की करोड़ों की गाड़ी

दिशा पाटनी ने तेलुगू फिल्म से किया था डेब्यू

दिशा पाटनी ने अपना एक्टिंग करियर 2015 की तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ से शुरू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ है जिसके लिए उन्हें आईफा ‘स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर’ अवार्ड मिला था। वे ‘कुंग फू योगा’, ‘बागी 2’, ‘मलंग’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आ चुकी हैं। 

From Around the web