Dhanteras 2023 : धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ है ये मुहूर्त, जानें सितारे कैसे मनाते हैं धनतेरस

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि सबके सामने प्रकट हुए थे। लोग इस दिन सोने या चांदी का सिक्का या गहने भी खरीदते हैं। इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है और सबसे शुभ समय दोपहर के 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी कि 11 नवंबर की रात 01 बजकर 35 मिनट तक है। खरीदारी करने का सबसे शुभ समय शाम 05 बजकर 06 मिनट पर बन रहा है जिसे प्रीति योग भी कहा जा रहा है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह मनाते हैं धनतेरस का त्योहार।
धनतेरस 2023: सितारों का धनतेरस
धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए ट्विकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था साल का सबसे अच्छा समय और सभी का घर में रहना बहुत प्यारा है, धनतेरस की शुभकामनाएं।
कार्तिक आर्यन ने भी अपने धनतेरस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उनकी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंमने धनतेरस की पूजा की उसके बाद इस खास दिन की शुभकामनाएं भी दीं।
alsoreadयह भूमिका निभाना मेरे भाग्य में था: नमिता दुबे एस्पिरेंट्स एस2 में अपने किरदार के लिए
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी धनतेरस की बधाई देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। रश्मि देसाई ने एकदम अलग अंदाज में धनतेरस की शुभकामनाएं दी। पंचायत वेब सीरीज के बिनोद भी धनतेरस मनाने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने पारंपरिक तरीके से पूजा पाठ किया।