Deepika Padukone - सलमान खान को दीपिका पादुकोण ने किया था प्रोपोज़ , घुटनों पर बैठकर कही दिल की बात

सलमान खान को पूरी दुनिया प्यार करती हैं। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं। सलमान को कई हसीनाओं ने शादी के लिए प्रपोज भी किया है। एक बार दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त सलमान खान भी शर्मा गए थे।
दीपिका पादुकोण ने नेशनल टीवी पर सलमान खान को किया था प्रपोज
बिग बॉस 9 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म तमाशा को प्रमोट करने आई थीं। दीपिका ने बिग बॉस के सेट पर सलमान खान के साथ रोमांटिक डांस किया। इसके बाद वो अचानक घुटनों पर बैठ गईं। उन्होंने अपनी दिल की बात कह दी। दीपिका ने सलमान खान को नेशनल टीवी पर प्रपोज करते हुए कहा- 'मुझे आपसे शादी करनी है , क्या आप मेरे से शादी करेंगे सलमान खान'। पहले तो सलमान खान शर्मा गए थे। फिर वो जोर-जोर से हांसे और दीपिका को गले लगा लिया।
सलमान खान ने ठुकरा दिया था दीपिका का ऑफर
सलमान खान ने दीपिका पादुकोण का ये ऑफर ठुकरा दिया था। सलमान ने कहा - दीपिका हो या फिर कोई और हो ये हो नहीं सकता।' इसके बाद दीपिका ने कहा- 'गधों क्या करवा रहे हो मुझसे। जो मिलना था मिल गया।' सलमान और दीपिका पादुकोण दोनों ही हंसने लगे।alsoreadSalman Khan:- सलमान ने परिवार को दिखाई अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान', घरवालों को पसंद आई फिल्म
वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले है। सलमान खान जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में दिखाई देंगे।