Dalljiet Kaur - शालीन भनोट की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur ने कर ली है सगाई, NRI हैं होने वाले पति

Dalljiet Kaur - शालीन भनोट की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur ने कर ली है सगाई, NRI हैं होने वाले पति

 
p

शालीन भनोट शो के फिनाले वीक में पहुंच गए हैं। अब खबर आ रही हैं कि शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। दलजीत कौर एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वह यूके में रहने वाले निखिल पटेल से शादी करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दलजीत ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है।

नेपाल में की सगाई

‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन का हिस्सा रहीं दलजीत कौर एक बार फिर शादी करने जा रही हैं। दलजीत और निखिल ने 3 जनवरी को नेपाल में सगाई कर अपने रिश्ते को एक नया रूप देने का मन बना लिया है। निखिल के साथ वे मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधेंगी।

शादी के बाद बेटे जेडन के साथ चली जाएंगी लंदन 

निखिल से शादी के बाद दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ लंदन चली जाएंगी। इस बात का खुलासा सलमान खान ने पहले ही कर दिया था। उन्होंने शालीन को लताड़ लगाते हुए कहा था कि तुम अपना सोचो दलजीत वे अपनी जिंदगी में खुश हैं और उन्हें उनका प्यार मिल गया है।alsoreadIndians married pakistani - पाकिस्तान की बहू बनीं ये हसीनाएं, किसी ने बदला नाम तो किसी का हो चूका है तलाक

कौन है दलजीत के मंगेतर निखिल पटेल?

दलजीत के होने वाले पति निखिल पटेल एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वे यूके में रहते हैं। निखिल पहले से 2 बेटियों के पिता हैं। दलजीत ने हाल ही में बताया है कि ‘मेरी शादी मार्च में है। मैं अभी भी बहुत सी चीजों का पता लगा रही हूं। मैं शादी के बाद कुछ वर्षों के लिए अफ्रीका स्थित नैरोबी चली जाऊंगी क्योंकि निखिल को अभी काम के लिए वहां रहना है। काम खत्म होने के बाद हम लंदन चले जाएंगे जहां उनका घर है।

उन्होंने आगे बताया - निखिल से उनकी पहली मुताकात पिछले साल दुबई में कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। उस दौरान दोनों ने सिर्फ अपने-अपने बच्चों के बारे में बात की थी। किसी के भी दिल में प्यार जैसी कोई फीलिंग नहीं थी। प्यार समय के साथ हुआ। यह हमारे बच्चों के लिए हमारा प्यार था जिसने हमें जोड़ा।

From Around the web