Chandrayaan-3-and-adipurush-budget - चंद्रयान-3 और आदिपुरुष का बजट लगभग बराबर , फिल्म से भी कम खर्चे में चांद पर पहुंचा भारत

भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 को बनाने में सिर्फ 615 करोड़ रुपए का खर्च आया है।आदिपुरुष का बजट भी इतना ही था। अब सोशल मीडिया पर लोग आदिपुरुष के मेकर्स का मजाक बना रहे हैं।
चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करते ही ट्रेंड हुआ आदिपुरुष
23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। इसके साथ ही भारत सबसे कम खर्च में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। भारतीय वैज्ञानिकों ने सिर्फ 615 करोड़ रुपए खर्च कर यह कारनामा कर दिखाया है।
चंद्रयान-3 का चांद पर कदम रखते ही सोशल मीडिया पर आदिपुरुष ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड वालों ने एक फिल्म पर 600 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जबकि इसी अमाउंट में ISRO चांद तक पहुंच गया। एक यूजर ने लिखा- अगर इतने रुपए भगवान के नाम पर ISRO को दे दिए होते तो भी चल जाता।
भारत की सबसे महंगी फिल्म है आदिपुरुष
आदिपुरुष भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म को बनाने में दो साल लगे। फिल्म का बजट पहले 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा था, लेकिन VFX में बदलाव करने के लिए इसके बजट को थोड़ा और बढ़ाया गया। VFX में बदलावों के बाद इसका टोटल बजट 600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
alsoreadFighter: क्या बॉस्को मार्टिस ने दी रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण के डांस नंबर की झलक?
इंटरस्टेलर के साथ चंद्रयान की तुलना पर एलन मस्क का रिएक्शन
एलन मस्क भी भारत के चंद्रयान-3 मिशन से प्रभावित नजर आए। एक ट्विटर हैंडल ने लिखा- यह जानकर आप बहुत अचंभित होंगे कि भारत के चंद्रयान-3 का बजट फिल्म इंटरस्टेलर से भी कम है। इस ट्वीट पर एलन मस्क ने लिखा कि यह खबर भारत के लिए अच्छी है।