Bigg Boss 17 - बिग बोस के घर में होगी विराट और पाखी की एंट्री, मिला ये इशारा

बिग बॉस 17 की हर तरफ चर्चा है। यह टीआरपी चार्ट पर भी टॉप पर रहता है। इसका कारन सलमान खान की फैन फॉलोइंग है। अब इस शो को लेकर काफी खबरें आ रही हैं।
शो में ले सकते हैं हिस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इस शो में हिस्सा लेंगे। खतरों के खिलाड़ी 13 के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान खुद बिग बॉस ने ऐश्वर्या को शो का ऑफर दे दिया था। उनकी एंट्री को लेकर अभी कोई पक्की खबर नहीं है। हाल ही में ये दोनों अर्चना गौतम के बर्थडे बैश में नजर आए थे।
ऐश्वर्या ने कही ये बात
ऐश्वर्या ने कहा- 'लोगो का काम है अंदाजे लगाना...लगाने दो”। इसके बाद वो हंसने लगती हैं। अब ना उन्होंने ना कहा ना हां तो हो सकता है कि वो कुछ छिपा रही हों और अपने फैन्स को सरप्राइज करना चाहती हों।
अक्टूबर एन्ड में हो सकता है शुरू
बिग बॉस 17 अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होने वाला था। मेकर्स शो को पोस्टपोन करने का प्लान बना रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की वजह से टीआरपी पर असर पड़े। इसलिए बिग बॉस अक्टूबर के एन्ड में शुरू होगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस साल सिंगल वर्सेज कपल्स थीम होगी।
alsoreadजानिए क्या रिया चक्रवर्ती को फिर मिला इस अरबपति से प्यार?
ये सेलेब्स हो सकते हैं शो का हिस्सा
ऐश्वर्या और नील के अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। साउंडस मौफ़ाकिर, कनिका मान, न्यारा बनर्जी, जिया मानेक, हर्ष बेनीवाल, शैलेश लोढ़ा और मोनिका भदोरिया भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।