Best-celebrity-looks-for-raksha-bandhan- इन सेलिब्रिटीज के सलवार सूट से लीजिए रक्षाबंधन के लिए आउटफिट आइडिया

रक्षाबंधन में बस कुछ दिन बाकी है। हिन्दू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक राखी है। कोई भी त्योहार हो लड़कियां कपड़े की शॉपिंग जरूर करती हैं। इस खास दिन के लिए हम यहां पर कुछ सेलिब्रिटी के सलवार सूट के डिजाइन लेकर आए हैं।
शिल्पा शेट्टी
रक्षाबंधन त्योहार के लिए शिल्पा का मर्जेंटा कलर का सलवार सूट परफेक्ट है। यह एक फुल लेंथ घेरेदार सूट है। इसके फ्रंट गले पर गोटे वाली इंब्रॉयडरी है। इसका दुपट्टा हैवी है। इसके साथ आप पिंक कलर का झुमका पेयर कर सकती हैं।
सारा अली खान
पीले रंग का सारा अली खान का सूट भी रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट है। इस पूरे सूट में एंब्रॉयडरी बनी हुई है। इसका दुपट्टा भी हैवी है। इस सूट के साथ आप सिंपल ईयर रिंग कैरी कर सकती हैं। इसमें आप अपनी हेयर को हाफ खुला रख सकती हैं।
दीया मिर्जा
मरून रंग का दीया मिर्जा का सूट भी सिंपल और सोबर लुक देगा। यह भी एक फुल लेंथ सूट है जिसके साथ ग्रे रंग का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसके साथ आप चोटी बना सकती हैं जो एक ट्रेडिशनल लुक दे रहा है।
alsoreadGadar 2 Box Office Collection Day 13:- गदर 2 ने 13वें दिन कर ली इतनी कमाई , जेलर को छोड़ा पीछा
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी का पर्पल रंग का शरारा सूट रक्षाबंधन के दिन पहन सकती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल दिखाने में पूरी मदद करेगा। इसके साथ आप माथे पर बिंदी लगा सकती हैं और बालों को खुला रख सकती हैं।