Atif Aslam:- कभी रेस्टोरेंट में गाना गाकर चलाया काम , आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

आतिफ असलम का जन्म पाकिस्तान के वजीराबाद में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में साल 1983 में हुआ था। आतिफ ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। आइए आपको सिंगर से जुड़ीं कुछ खास बातें बताते हैं।
शुरू किया अपना बैंड
आतिफ ने अपनी शुरुआती शिक्षा लाहौर के किम्बर्ली हाई स्कूल से की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने रावलपिंडी से की। वक्त गुजरने के साथ-साथ उनकी दिलचस्पी संगीत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। बाद में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक बैंड की शुरुआत की।
बॉलीवुड में ये गाने गाए
उन्हें ब्रेक देने का श्रेय महेश भट्ट को जाता है। उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म जहर के लिए आतिफ ने पहली बार हिंदी फिल्मों में प्लेबैक दिया। उनका गाना वो लम्हें लोगों को इतना पसंद आया कि इसे चार्टबस्टर घोषित कर दिया गया। 'बेइंतहा', ‘पहली नजर में’, ‘तू जाने ना’, ‘तेरे संग यारा’, 'जीना जीना', 'जीने लगा हूं' उनके बेहतरीन गानों में से एक हैं।alsoreadSushmita Sen:- रोहमन के साथ नजर आईं सुष्मिता, खुशी से फूले नहीं समाए फैंस
नेटवर्थ
फिल्म बोल में उन्होंने बतौर एक्टर अपना डेब्यू किया था। कमाई के मामले में भी सिंगर कई सेलेब्स को मात देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 160 करोड़ रुपये है। एक शो के लिए वह आठ से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनके पास आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां भी हैं। 2013 में आतिफ ने सारा भरवाना से निकाह किया था। सात साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।