Ashok-Keerthi Wedding - इस कपल ने की गुपचुप शादी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया हैरान

Ashok-Keerthi Wedding - इस कपल ने की गुपचुप शादी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया हैरान

 
ak

फिल्म इंडस्ट्री में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। अब साउथ एक्टर अशोक सेल्वन ने कीर्ति पांडियन से गुपचुप शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही है।

अशोक सेल्वन और कीर्ति पांडियन की शादी

इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज को शेयर किया है। दोनों ने एक-दूसरे को टैग करते हुए तमिल में कैप्शन लिखा - 'लाल पानी की तरह मेरा हृदय प्रेम से मिश्रित है'। कहा जा रहा है कि कपल की शादी में बेहद करीबी लोगों ही मौजूद थे। 

पारम्परिक रीति रिवाजों से हुई शादी

अशोक सेल्वन और कीर्ति पांडियन की शादी की तारीख का तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कपल ने तस्वीरें आज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दोनों की शादी तमिल रीति रिवाजों से साथ पूरी हुई।

दूल्हा और दुल्हन का आउटफिट

कीर्ति ने ऑफ व्हाइट और गोल्ड वर्क साड़ी पहनी थी। इस पर उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी कैरी की हुई थी। अशोक सेल्वन ऑफ व्हाइट धोती और शर्ट में नजर आए। 17 सितंबर को ग्रैंड रिसेप्शन है जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। 

alsoreadNayanthara - फिट रहने के लिए इस डाइट को फॉलो करती हैं नयनतारा, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

वर्कफ्रंट

अशोक और कीर्ति फिल्म 'ब्लू स्टार' में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों ऑनस्क्रीन साथ नजर आएंगे। 

From Around the web