Armaan Malik: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान मलिक, गर्लफ्रेंड से की सगाई

Armaan Malik: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान मलिक, गर्लफ्रेंड से की सगाई

 
am

अरमान मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हैं। सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस फॉलोअर्स रखते हैं। अब अरमान मलिक ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड संग कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 

अरमान को मिली हमसफर

अरमान मलिक पिछले कई सालों से आशना श्रॉफ को डेट कर रहे थे। अब अरमान ने आशना को शादी के लिए प्रपोज किया। फोटो में अरमान मलिक घुटनों के बल बैठ आशना श्रॉफ को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड हंसते हुए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अरमान मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में वो आशना को रिंग पहना रहे हैं। दूसरी फोटो में उन्हें गले लगाते और तीसरी तस्वीर में उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। अरमान ने कैप्शन में लिखा- और हमारा फॉरएवर बस अभी शुरु हुआ है।

alsoreadकपिल शर्मा की इस आदत से प्रभावित हुईं अर्चना पूरन सिंह; जानिए यह क्या है

कौन हैं आशना श्रॉफ ?

आशना श्रॉफ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे फैशन और वेलनेस के बारे में ब्लॉग बनाती हैं। वो अक्सर अरमान के साथ अपनी आउटिंग और डेट की झलकियां शेयर करती रहती हैं। दोनों एक-दूसरे को 2019 से डेट कर रहे हैं।

From Around the web