Annu Kapoor:- IAS बनना चाहते थे अन्नू कपूर , जाने फिर कैसे एक्टर बन बॉलीवुड में बनाई जगह

अन्नू कपूर बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। आज अन्नू कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल मध्य प्रदेश में हुआ था। वह पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे। उनकी मां कमला बंगाली थीं। अन्नू के पिता पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे। उनकी मां उर्दू टीचर और क्लासिकल डांसर थीं। अन्नू कपूर के दादा गंगा राम स्वतंत्रता सेनानी थे।
आर्थिक तंगी के चलते छोड़नी पड़ी पढ़ाई
अन्नू कपूर ने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। उस दौरान उनकी मां महज 40 रुपये की सैलरी पर एक स्कूल में टीचर थीं। पिता के कहने पर अन्नू ने घर की थिएटर कंपनी ज्वाइन कर ली। उन्होंने एक नाटक में 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया। उस वक़्त उनकी उम्र महज 22 से 23 साल थी। इस नाटक का निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया था। नाटक में अन्नू के अभिनय से श्याम बेनेगल काफी इंप्रेस हो गए जिसके बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाया।
कई टीवी शो का रहे हिस्सा
अन्नू कपूर निर्देशक, सिंगर और रेडियो जॉकी भी हैं। उन्होंने रेडियो 92.7 एफएम पर शो सुहाना सफर विद अन्नू कपूर भी होस्ट किया है। उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है। अन्नू कपूर ने टीवी में अंताक्षरी और गोल्डन एरा विद अन्नू कपूर जैसे शो होस्ट भी किए हैं। उन्होंने टीवी सीरियल परम वीर चक्र, अजनबी, कबीर आदि में काम भी किया है।alsoreadAlia Bhatt Delivery:- आलिया भट्ट की बेटी Raha Kapoor की डिलीवरी को लेकर हुआ खुलासा, सुनकर रह जाएंगे दंग
विक्की डोनर में मिली खूब प्रशंसा
अन्नू कपूर को फिल्म विक्की डोनर से खूब प्रशंसा मिली थी। विक्की डोनर में डॉक्टर चड्ढा की भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड से मिला था। इन दिनों अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मौत को लेकर बायोपिक बना रहे हैं। इसका नाम मैं हूं दीनदयाल रखा गया है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी।