Anant Ambani - अनंत अंबानी ने सगाई पे पहना था 'कार्टियर पैंथर ब्रोच', इसकी कीमत जान रह जाएंगे हैरान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 19 जनवरी को मुंबई में सगाई की थी। राधिका मर्चेंट ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम गोल्ड सिल्क टिश्यू घाघरा पहना हुआ था। अनंत ने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना था। उनके कुर्ते के ऊपर पहने जाने वाले प्रिंटेड कोट पर 'कार्टियर पैंथर ब्रोच' लगा हुआ था। यह कोई आम ब्रोच नहीं था। 'कार्टियर पैंथर ब्रोच' का अपना एक समृद्ध इतिहास है।
इन धातुओं का होता है इस्तेमाल
'कार्टियर पैंथर ब्रोच' प्लैटिनम या सोने से बने होते हैं। इनके ऊपर हीरों को जड़ा जाता है। नाक काली गोमेद से बनती है। चमकदार आंखों के लिए पन्ना का इस्तेमाल होता है। पैंथर ब्रोच को कार्टियर की तीसरी पीढ़ी के जैक्स कार्टियर द्वारा डिजाइन किया गया था।
रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटीज ने भी किया यूज
कई सेलिब्रिटीज ने इसे अपने सूट या ड्रेस पर लगाया था। एंजेलीना जोली, केट ब्लैंचेट और सारा जेसिका पार्कर जैसी मशहूर हस्तियों ने इसे पहना था। कार्टियर बनाने में सालों से विभिन्न जानवरों को चित्रित किया गया है। इसमें शेर, बाघ, भालू, तितलियां, सांप और कछुए को ब्रोच के तौर पर बनाया गया है।alsoreadSupriya Annaiah - कौन हैं Supriya Annaiah ? दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला
कितनी है कीमत
इस ब्रोच की कीमत काफी ज्यादा है। ये कोई मामूली ब्रोच नहीं है। इसकी कीमत 11351087 से लेकर 13208575 करोड़ तक जाती है।