Allu Arjun - पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने ली मोटी फीस, रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

Allu Arjun - पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने ली मोटी फीस, रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

 
aa

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को आज के समय हर कोई जानता है। दोनों इन दिनों अपनी मचअवेटेड पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग को लेकर बिजी हैं। फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा- द रूल की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है।

फिल्म को लेकर काफी बज देखा जा रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंंदाना की इस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी चर्चा में छाई हुई है। अब खबर है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए मोटी फीस वसूली है। जिसके बाद वो टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं।

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए मांगे 150 करोड़ रुपये

अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 के लिए मोटी फीस की डिमांड की है। फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 150 करोड़ रुपये की भारी फीस मांगी थी। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें 125 करोड़ रुपये बतौर फीस अदा किए हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी पैन इंडिया इमेज को ध्यान में रखते हुए इस मोटी रकम की डिमांड की थी।alsoreadओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 2023 की मोस्ट अवेटेड हिंदी वेब सीरीज 

प्रभास के बाद टॉलीवुड के दूसरे टॉप पेड एक्टर बने अल्लू अर्जुन

प्रभास के बाद अल्लू अर्जुन टॉलीवुड इंडस्ट्री के दूसरे टॉप पेड एक्टर बने हैं। अल्लू अर्जुन से पहले प्रभास एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये की रेंज में फीस लेते हैं। अब प्रभास के बाद दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन का नाम है। जो अपनी फिल्म के लिए मोटी फीस ले रहे हैं।

From Around the web