Yash - 6 साल पहले राधिका के साथ की थी शादी , जाने दोनों की लव स्टोरी के बारे में

रॉकस्टार यश आज अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रहे हैं। यश और राधिका की शादी 9 दिसंबर 2016 में हुई थी। ये शादी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक ग्रैंड वेडिंग थी। यश और राधिका ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। राधिका पंडित ने अपनी शादी की 6वीं सालगिरह पर फिल्म स्टार यश को रोमांटिकली विश किया है।
राधिका ने सोशल मीडिया पे यश को किया विश
यश और राधिका पंडित ने आज अपनी शादी के 6 साल सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। राधिका ने ये खुशी फैंस के साथ शेयर की। राधिका पंडित ने यश के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनकी शादी की तस्वीरें उस वक्त काफी चर्चा में भी रही थीं। दोनों की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थी।
फिल्म के सेट पर हुआ था यश और राधिका को प्यार
ये दोनों कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। यश और राधिका को साथ काम करते-करते अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। यश और राधिका एक दूसरे के प्यार में पागल थे। जिसके बाद दोनों सितारों ने एक दूसरे को हमसफर चुना था।
2 बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं यश और राधिका
यश और राधिका आज 2 बच्चों के पैरेंट्स हैं। दोनों ने शादी के बाद जल्दी ही फैमिली प्लानिंग की और अब अपनी फैमिली के साथ खुशनुमा पल बिता रहे हैं। यश अब बड़े फिल्म स्टार बन चुके हैं। फिल्म स्टार की पहुंच पैन इंडिया स्तर पर हो चुकी हैं। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं।