Yash Birthday Special - एक्टिंग के लिए 12वीं पास करते ही यश ने छोड़ा घर, आज हैं उनके लाखो दीवाने

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज 8 जनवरी को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यश को केजीएफ ने रातोंरात बड़ा सितारा बना दिया। यश ने कम ही वक्त में पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया है। यश की गिनती भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है।
यश एक आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में एक ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। यश का बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था। उनके माता-पिता को एक्टिंग करना पसंद नहीं था। वो चाहते थे कि यश सरकारी नौकरी करे।
16 साल की उम्र में छोड़ा था यश ने घर
यश हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे। उनका मन पढ़ाई में नहीं था। परिवार के दबाव की वजह से यश ने अपनी स्कूलिंग पूरी की। यश ने 12वीं क्लास के बाद पढ़ाई नहीं की। वो 16 साल की उम्र में काम की तलाश में बैंग्लुरू आ गए। यहां यश ने एक्टिंग कोर्स किया।
यश के माता-पिता ने बैंग्लुरू जाने की अनुमति तो दी मगर साथ ही कहा कि वो अगर वापस आए तो फिर दोबारा जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। यश ने एक बताया था कि उस वक्त उनके पास 300 रूपये थे। यश ने बैकग्राउंड वर्कर के तौर पर भी काम किया था।alsoreadअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने अपनी सगाई के लिए मंदिर क्यों चुना?
टीवी से शुरू हुआ था यश का करियर
यश यश का करियर टीवी से शुरू हुआ। यश को 2004 में पहला टीवी सीरियल बतौर लीड रोल मिला था। जिसके बाद यश के करियर ने यूटर्न लिया। यश ने यहां एक्टिंग के साथ-साथ बैंग्लुरू के केएलई कॉलेज से साइकॉलोजी और पत्रकारिता की बैचलर्स डिग्री भी हासिल की। केजीएफ से हुए दुनिया भर में मशहूर।