Ranveer Singh - Archana Puran Singh के कपड़ों को लेकर ये क्या बोले रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए फेमस हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ के प्रमोशन में बिजी हैं। रणबीर सिंह , रोहित शेट्टी और पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे थे। रणवीर सिंह येलो कलर की चेक पैंट और रेड कैप के साथ एक ब्लू कलर की स्वेटशर्ट में नजर आए। उन्होंने अर्चना पूरन सिंह को उनकी पिंक और रेड ड्रेस के लिए खूब चिढ़ाया।
रणवीर ने अर्चना के कपड़ों पर किया कमेंट
सोनी ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि अर्चना ने रोहित शेट्टी से उनकी 2012 की फिल्म ‘बोल बच्चन’ के बाद अपनी किसी भी फिल्म में उन्हें कास्ट नहीं करने के बारे में पूछा था। रोहित उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि उन्होंने अर्चना को रणवीर की मां के रूप में कास्ट करने के बारे में सोचा था लेकिन कपिल ने उन्हें कट करते हुए कहते हैं कि "अरे वो हीरोइन सोच रही है"। इसके बाद रणवीर आगे कहते है कि "मेरे कपडे भी पहन रखे हैं"। also read - शादी के 10 साल बाद RRR फिल्म के अभिनेता रामचरण बनेंगे पापा
कपिल ने दीपिका पादुकोण को किया मिस।
प्रोमो में कपिल दीपिका पादुकोण को मिस करते नजर आए। दीपिका पादुकोण का सर्कस फिल्म फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर ‘करंट लगा है’। वह कपिल शर्मा के शो में स्टार कास्ट के साथ नहीं आई थीं। इस पर कपिल कहते हैं - "हम लोग 5 घंटे का शो बना रहे हैं वो 10 मिनट के लिए आ जाती"।
कब रिलीज होगी ‘सर्कस’
‘सर्कस’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है। इसमें रणवीर और वरुण का डबल रोल है।