Sunny Leone- सनी ने घंटों कराया था डेनियल को इंतजार, पहली ही डेट पर दे बैठी थीं अपना दिल

सनी को आज के समय में हर कोई जानता है। सनी की शादी को 12 साल हो गए हैं। आज हम आपको उनकी और डेनियल वेबर की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
ऐसे हुई पहली मुलाकात
सनी लियोनी और डेनियल की मुलाकात बेहद ही साधारण तरीके से हुई थी। लास वेगास में दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। डेनियल उन्हें पहली ही नजर में देखते ही पसंद करने लगे थे। डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया था लेकिन सनी ने मना कर दिया था।
डेनियल के इस अंदाज से सनी को हुआ प्यार
सनी लियोनी ने पहली डेट पर डेनियल को घंटों तक इंतजार कराया था। पहली ही डेट पर सनी लियोनी घंटों लेट पहुंची थीं। डेनियल ने सनी लियोनी को स्पेशल फील कराने के लिए पूरा रेस्टोरेंट बुक कर लिया था। डेनियल ने सनी को इम्प्रेस करने के लिए फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट में दिया था जिसे देखकर सनी को डेनियल से वहीं प्यार हो गया था।alsoreadBobby-deol-wife - बॉबी देओल की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत , उनके आगे फीकी है बॉलीवुड की हसीनाएं , जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
तीन साल डेट और फिर शादी
तीन साल तक डेट करने के बाद सनी ने 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली। दोनों ने 16 जुलाई 2017 को महाराष्ट्र के लातूर के एक अनाथालय से बेटी निशा को गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी। बेटी के बाद सनी और डेनियल के सरोगेसी के जरिए दो बेटे हैं । दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद शानदार जिंदगी बिता रहे हैं।