Star Kids - स्टार्स के बच्चे किन्हें कर रहे डेट , जानें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

इन दिनों सेलेब्स के बच्चों की डेटिंग की खबरें मिल रही हैं। बच्चे अगर किसी के साथ नजर आते हैं तो उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगती हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बारे में कोई नहीं जानता है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन्हीं सेलेब्स किड्स की जो इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को आज कल एक साथ कई बार देखा गया है। कपूर परिवार द्वारा आयोजित क्रिसमस पार्टी में अगस्त्य ने सुहाना को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था। जल्द ही सुहाना और अगस्त्य अपनी आने वाली फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म इस साल ओटीटी पर नजर आने वाली है।
जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया
जाह्नवी कपूर भी इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ कई बार देखी गई हैं। जाह्नवी और शिखर इससे पहले भी एक रिलेशनशिप में थे। बीच में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक बार फिर से डेट कर रहे हैं। शिखर पहारिया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।
आर्यन खान और नोरा फतेही
आर्यन खान भी इन दिनों अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आर्यन खान नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले दोनों को एक साथ दुबई की पार्टी में एंजॉय करते हुए देखा गया था। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सारा अली खान और शुभमन गिल
सारा अली खान इन दिनों भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को एक साथ एक रेस्तरां में देखा गया था। इससे पहले सारा अली खान का नाम कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया था। शुभमन गिल इससे पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे थे।
इब्राहिम खान और पलक तिवारी
इब्राहिम खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेटिंग की अफवाहें सामने आई हैं। इब्राहिम और पलक को कई बार एक साथ देखा गया है। फोटोज और वीडियो क्लिक करते समय पलक अपना चेहरा छुपाए हुए नजर आई हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहें काफी तेज हो गई हैं।