South Actresses - इन एक्ट्रेसेस ने खूबसूरत दिखने के लिए करवा रखी है कॉस्मेटिक सर्जरी

फिल्मों में एक्ट्रेस की खूबसूरती को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई है। आज हम आपको साउथ की इन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे।
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं। उनका लुक उनके शुरुआती लुक से काफी अलग है। उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर नोज जॉब करवाई थी। सामंथा ने अपना घर चलाने के लिए मॉडलिंग का करियर चुना। सामंथा का काम देखकर रवि वर्मन ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी। पहली ही फिल्म में सामंथा छा गई। आज वे साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने अपने लुक्स में बदलाव करने के लिए नोज जॉब करवाई थी। एक्टिंग की शुरुआत काजल ने हिन्दी फिल्म क्यूं हो गया ना से शुरू की थी। इन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के साथ काम किया था। काजल अग्रवाल ने कई सारी साउथ फिल्मों में भी काम किया था।
alsoreadYash Birthday Special - एक्टिंग के लिए 12वीं पास करते ही यश ने छोड़ा घर, आज हैं उनके लाखो दीवाने
कीर्ती सुरेश
कीर्ती सुरेश ने फिल्म सरकारू वारी पाटा की रिलीज से पहले लिप जॉब करवाया था। कीर्थि सुरेश को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड भी मिला है। यह अवार्ड उन्हें फिल्म महानती के लिए मिला था।
नयनतारा
नयनतारा ने लिप जॉब सर्जरी करवाई थी। उन्होंने 2003 की मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
श्रुति हासन
श्रुति हासन भी कॉस्मेटिक सर्जरी करवा चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पे दी थी। श्रुति हासन की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के कारण फैंन उन्हें बेहद पसंद करते हैं।