Shehnaaz Gill - घर से भागकर बनी एक्ट्रेस , जाने 'पंजाब की कटरीना' से कैसे बनीं 'इंडिया की शहनाज'

Shehnaaz Gill - घर से भागकर बनी एक्ट्रेस , जाने 'पंजाब की कटरीना' से कैसे बनीं 'इंडिया की शहनाज'

 
s

पंजाब में म्यूजिक एल्बम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शहनाज गिल को आज पूरा देश जानता है। 'पंजाब की कटरीना'....... 'इंडिया की शहनाज गिल' कैसे बनीं? आज हम आपको उनके 'पूरे देश की धड़कन' बनने की कहानी बताने जा रहे हैं। 

पंजाब की कटरीना 

शहनाज गिल का जन्म चंडीगढ़ में 27 जनवरी 1994 को हुआ था। शहनाज गिल को भी बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने छोटी उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 16-17 साल की उम्र में ही हर कोई उन्हें कटरीना कहकर बुलाने लगा था। इसके बाद से ही शहनाज ने खुद को पंजाब की कटरीना कहना शुरू कर दिया था।alsoreadKisi ka Bhai Kisi Ki Jaan - सलमान खान की फिल्म के टीजर ने मचाया धमाल, शहनाज गिल के लुक ने जीता लोगो का दिल 

शहनाज का सफर 

शहनाज गिल ने पंजाब की 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' से ग्रैज्यूएशन किया। शहनाज का परिवार उनके सफर में उनके खिलाफ खड़ा था। उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। शहनाज ने 2015 में अपने करियर की शुरुआत गुरविंदर बरार के साथ म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2016 में कंवर चहल के 'माझे दी जट्टी' सॉन्ग में काम किया था। शहनाज गिल को 2017 में फिल्म 'सतश्री अकाल इंग्लैंड' ऑफर हुई जिसने उनकी किस्मत बदल दी थी।

सिद्धार्थ शुक्ला से हुआ प्यार 

शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला मिले जो अब इस दुनिया में नहीं है। शहनाज के मुताबिक वह अब भी उनके साथ हैं और हमेशा रहेंगे। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा था। शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

From Around the web